मेरे लिए खगड़िया की धरती ही कावा और काशी : पूनम
शुक्रवार को सदर विधायक पूनम देवी यादव ने रहीमपुर दक्षिणी पंचायत अंतर्गत मथार पंचायत भवन से मथार पूर्वी टोला तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 74 लाख 12 हजार की लागत से पक्की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस सड़क के अलावा मथार सामुदायिक भवन से कारूमंडल टोला तक, मथार पंचायत भवन से पश्चिमी मथार तक, मथार से बरखंडी टोला तक और रहीमपुर एनएच 31 से एकनियां दियारा तक हमने सड़क निर्माण स्वीकृत करवाया है। इन सड़कों का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। नन्हकू मंडल टोला व दुर्गापुर स्थित मृत गंगा धार पर पुल निर्माण हो चुका है। पुल का पहुंच पथ भी जल्द बनेगा।
विधायक ने कहा कि मौसमी लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने आते-जाते रहते हैं, लेकिन हम कहां जाएंगे? हमारे लिए तो मक्का-मदीना, काशी और कावा खगड़िया की पावन धरती है। उन्होंने कहा कि हमने कृषि योग्य भूमि को गंगा कटाव से बचाने के लिए विधानसभा में 45 किलोमीटर तक 45 बंडाल बनवाने के लिए आवाज उठाई है। शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया पृथ्वीराज उर्फ बल्लो यादव ने की। मंच संचालन मथार के पूर्व सरपंच शिवनंदन प्रसाद यादव ने किया। मौके पर युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव, ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ नरेश कुमार, सहायक अभियंता विजय कुमार, मनीष यादव, कुंदन यादव, अशोक सम्राट, सरपंच रामप्रसाद यादव, पूर्व सरपंच साधूशरण यादव, अशोक यादव, अरुण यादव, संजीव यादव, कृष्णदेव यादव, वकील तांती, रवींद्र पासवान आदि उपस्थित थे।
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करतीं सदर विधायक ।