पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब की तस्करी पर नजर रखें थानाध्यक्ष : एसपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने गुरुवार को परबत्ता थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने लगभग 2 घंटे तक एसडीपीओ तथा इंसपेक्टर की मौजूदगी में कई कांडों व अभिलेखों की जांच की। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों से लंबित कांडों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित कांडों और गंभीर मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

एसपी ने मद्य निषेध कानून के तहत छापेमारी जारी रखने, शराब के कारोबारियों व शराबियों पर नजर रखने को भी कहा। साथ ही नियमित वाहन जांच व गश्ती बढ़ाने को कहा।

परबत्ता थाने में रजिस्टर को देखतीं एसपी मीनू कुमारी।
खबरें और भी हैं...