पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खगड़िया ब्लू ने रेड एकादश को हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खगड़िया ब्लू एकादश बनाम खगड़िया रेड एकादश के बीच रविवार को ट्रायल मैच खेला गया। जिसमें खगड़िया ब्लू एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 205 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी खगड़िया रेड एकादश के बल्लेबाज 33 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 186 रनों पर सिमट गई। ट्रायल मैच का उद्घाटन पूर्व सभापति मनोहर कुमार यादव ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर खेल प्रोत्साहन समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद थे। 15 मार्च से शहीद मोहम्मद जावेद एवं किशोर मुन्ना की स्मृति में अंतर राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें झारखंड- बिहार, असम सहित राज्य की अन्य टीम हिस्सा लेगी। मैच के बाद कार्य का आरंभ किया जायेगा।सचिव सदानंद प्रसाद ने कहा कि इस मैच में 12 टीम भाग लेगी जिसमें मुख्य रूप से धनबाद, राँची, पटना, भागलपुर, मुज्जफरपुर, कोशी एकादश आदि टीम भाग लेगी।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते पूर्व नगर सभापति।
खबरें और भी हैं...