- Hindi News
- National
- Khagaria News Lal Pankaj Gupta Of Farkia Who Became The Main Character Of The Film 39khoon39 Said Will Thrill The Audience
फिल्म ‘खून’ के मुख्य किरदार बने फरकिया के लाल पंकज गुप्ता, कहा- दर्शकों को करेंगे रोमांचित
एसडीओ रोड निवासी फरकिया के लाल पंकज कुमार गुप्ता ने नेटफलेक्स फिल्म के एक्टर के तौर पर फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। होली मनाने के लिए अपने निवास खगड़िया पहुंचे पंकज ने पत्रकार को अपनी नई सिनेमा “खून’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुंदन फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म अंधविश्वास को बढ़ने से रोकती है। फिल्म के नायक ठाकुर साहब विधुर जीवन बिता रहे हैं। इनकी तीन पुत्री हैं, जो ब्याही हैं और अपने पति के साथ रहती हैं। ठाकुर साहब अपनी हवेली में अकेले विश्वासी नौकर रामू के साथ रहते हैं। एक दिन घर की नौकरानी इमली को देख उनकी नीयत खराब हो जाती है और वे उसका बलात्कार कर देते हैं। इसी क्रम में इमली का ख़ून ठाकुर साहब के हाथों हो जाता है। ये देख ठाकुर साहब घबरा जाते हैं, लेकिन नौकर रामू उन्हें ढांढस देता है और इमली की लाश को दूर घने जंगल में दफना देता है।
कुछ दिनों बाद जब उनकी पुत्रियां जब ठाकुर साहब से मिलने आती हैं तो एकाएक ठाकुर साहेब के घर में मौत का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसी बीच एक तांत्रिक आता है और उन्हें बताता है की घर पर किसी का बुरा साया है। क्या हवेली से बुरे साया को दूर किया जा सका? क्या मौत का सिला ख़त्म होता है? इन सभी का जबाव मिलेगा कुंदन फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म “खून’ में। इस फिल्म में ठाकुर साहब की भूमिका पंकज गुप्ता निभा रहे हैं। ठाकुर साहेब की तीन पुत्रियों की भूमिका में डीडी बिहार की एंकर रंगोली पांडेय, सोनिया एवं श्रेया हैं। वहीं दामाद की भूमिका में संतोष, पवन कुमार सृसजक व कुंदन कुमार हैं। इमली की भूमिका में डोली शर्मा, नौकर रामू के रोल में डॉक्टर राजा और तांत्रिक की भूमिका अजीत कुमार ने निभाई है। फिल्म के निर्माता है कुंदन कुमार और निर्देशक प्रिय रंजन हैं।
पंकज गुप्ता, अभिनेता।