जमीन विवाद को लेकर मारपीट, महिला घायल
थाना क्षेत्र के पितौंझिया गांव में जमीन विवाद में घास काटने वाले कचिए से हमला कर पितौंझिया गांव निवासी सहदेव यादव की 55 वर्षीय प|ी सीता देवी गंभीर रुप से घायल कर दिया। मामले में घायल महिला के बयान पर गोगरी थाना में मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें गुरुवार सुबह पूर्व से चल रहे जमीन विवाद में झाड़ी यादव द्वारा कचिया से हमला किए जाने और जान से मारने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार झाड़ी यादव एवं सहदेव यादव के बीच विवाद हुआ झाड़ी यादव सहदेव यादव को घर से निकलने को कह रहे थे। जिसका विरोध सहदेव यादव की प|ी सीता देवी ने किया तो झाड़ी यादव ने कचिया से उसपर वार कर दिया। जिससे महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर विवाद रोक घायल को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष दीपक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में सीता देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें जमीन विवाद में झाड़ी यादव द्वारा कचिया से जानलेवा हमला किए जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।