शराब और प्रतिबंधित कफ सीरप के कारोबारी गए जेल
चौथम | पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र गौतम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। वहीं प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सीरप का कारोबार करने के मामले में फरार चल रहे थाना क्षेत्र के मालपा गांव निवासी पन्नालाल सिंह के पुत्र अवधेश सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।