पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khagaria News Ljp39s District Workers Conference To Be Held On 15th Of Bihar First Bihari First Rally

बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट रैली को लेकर 15 को होगा लोजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में लोजपा की बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट रैली की तैयारी के सिलसिले में जिले के नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए लोजपा 15 मार्च को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगी। सम्मेलन को लेकर विचार-विमर्श करने के लिए गुरुवार को लोजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोहम्मद मासूम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, स्थानीय सांसद चौधरी महबूब अली कैसर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन में हर पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ता का भाग लेना अनिवार्य है।

मो. मासूम ने कहा कि जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर बैठक की जा रही है। जहां भी बैठक हो वहां कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और जिला सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा करें। लोजपा सुप्रीमो केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का यह गृह जिला है। यहां का जिला सम्मेलन ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के एकजुट होने की आवश्यकता है।

बैठक में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन भी किया गया। मौके पर दलित सेना के प्रदेश महासचिव डॉ. रंजीत पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दलित सेना विभूति यादव, दलित सेना के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पासवान, जिला प्रवक्ता रतन पासवान, जिला प्रधान महासचिव अरविंद स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजीन रिजवी, प्रखंड अध्यक्ष नवीन पासवान, रोहित चौरसिया, विष्णुदेव मंडल, गुरुदेव पासवान, मो. नईम फरीदी, राजेश सिंह, दुलारचंद पासवान, विजय पासवान, महेश यादव आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...