युवक को चाकू मार किया घायल, पीएचसी से रेफर
मामूली विवाद में सोमवार को 32 वर्षीय युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए आनन- फानन में स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बेलदौर पंचायत के खर्रा बासा गांव में सोमवार शाम में साहेब साह मजदूरी कर घर अाया था। जहां दूसरे पक्ष के बीरबल साह ने मामूली विवाद में चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है।