भूमि विवाद में हुई मारपीट में कई लोग घायल
परबत्ता | परबत्ता गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। एक घायल प्रियतम कुमार के सिर में एक दर्जन से टांके लगे हैं। प्रियतम ने परबत्ता थाने में दर्ज प्राथमिकी में गांव के ललन कुमार, दिवाकर कुमार, प्रभाकर कुमार, गौरव कुमार, सौरव कुमार, पांडव कुमार को नामजद आराेपी बनाया गया है।