पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंबेडकर की प्रतिमा को साक्षी मानकर रचाई शादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खगड़िया के दूल्हा एवं बलिया के भगतपुर की दुल्हन ने पुरानी परंपरा को दरकिनार करते हुए बलिया प्रखंड परिसर स्थित अंबेडकर पार्क में लगी संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को साक्षी मान सात फेरे ले जन्म-जन्म तक साथ निभाने की कसमें खाई। जिसे लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। साथ ही इस अनोखी शादी की चर्चा पिछले 24 घंटे से बलिया में आम बनी हुई है। बताया जाता है कि खगड़िया जिले के अलौली मछराहा गांव निवासी ललन दास के पुत्र अमित दास का विवाह बलिया प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर निवासी प्रकाश दास की पुत्री कल्याणी कुमारी के साथ तय हुआ। दोनों के परिजनों ने बिना दहेज के किसी मंदिर में आदर्श विवाह करने का फैसला किया। जिसको लेकर गुरुवार को खगड़िया से एक दर्जन से अधिक बारात दूल्हे को लेकर भगतपुर पहुंचे। दोनों पक्षों की रजामंदी पर बलिया प्रखंड परिसर स्थित शिवाला में विवाह संपन्न होना था। जहां मौजूद अखिल भारतीय रविदास संघ के कार्यकर्ताओं ने दोनों पक्षों को मंदिर में विवाह न कर पास के ही अंबेडकर पार्क में लगाई गई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप विवाह करने का प्रस्ताव दिया। इसे वर-वधू दोनों पक्षों के लोगों ने स्वीकार कर लिया। तत्पश्चात गुरुवार की रात डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को साक्षी मान प्रतिमा के ही सात फेरे लेकर विवाह संपन्न कराया गया।

मौके पर ये लोग थे मौजूद

मौके पर लक्ष्मी दास, बालेश्वर दास, स|ारायण दास, मनोज दास, राकेश दास, विजय दास, सुजीत दास, उमेश दास सहित बाराती एवं शराती पक्ष के कई लोग मौजूद थे। पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए इस अनोखा विवाह को देखने के लिए आसपास के दुकानदार सहित कई लोग पहुंच गये। जिन्होंने भी वर-वधु दोनों को बधाई दी। वधू पक्ष के लोगों के द्वारा बारात में आए बारातियों का स्वागत कर वर-वधू को अपने घर के लिए विदा कर दिया गया।

बलिया में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष रचाई शादी।
खबरें और भी हैं...