पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gogari News Messing With The Views Of Shaheed Jagdev And Jananayak Karpoori Tyagi

शहीद जगदेव व जननायक कर्पूरी के विचारों से हो रहा खिलवाड़ : त्यागी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोगरी प्रखंड के उत्तरी जमालपुर पंचायत स्थित काली मंदिर खटहा के प्रांगण में जगदेव-कर्पूरी संवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रमोद कुमार सिंह ने की। संचालन पूर्व जिप सदस्य विनय कुमार वरुण ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज बिहार के नेता बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। दोनों महापुरुषों के नाम का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंकने में किया जा रहा है। जगदेव-कर्पूरी के नाम को लेकर राजनीति करने वाले नेता यदि उनके विचार को थोड़ा भी धरातल पर लाते तो शोषित-पीड़ित समाज का कल्याण हो जाता। पत्रकार चंद्रशेखरम, पूर्व प्राचार्य डॉ. उमेश प्रसाद सिंह, रालोसपा नेता ई. धर्मेंद्र कुमार, स्वराज्य इंडिया के विजय कुमार सिंह और नाई समाज के जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा कि जो समाज महापुरुषों की कद्र नहीं करता वह कभी भी क्रांति नहीं कर सकता है और हमेशा दासता की बेड़ियों में जकड़ा जाता है। रालोसपा नेता अंगद कुशवाहा, मुखिया संघ की जिलाध्यक्ष ममता देवी, पूर्व मुखिया राजेश चौरसिया, कवि मुल्कराज आनंद, वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शहीद जगदेव बाबू और जननायक कर्पूरी ठाकुर जी हमेशा शोषितों-पीड़ितों की आवाज बनकर उनके हक के लिए संघर्षरत रहे। बिहार की सत्ता पर काबिज सामंतवादी विचार के लोगों से खुलेआम लड़ाई लड़कर दोनों महापुरुषों ने शोषित समाज के उत्थान के लिए बहुमूल्य योगदान दिया था, जिसे इतिहास में दोहराया जाना असंभव है। कर्पूरी ठाकुर ने एक साथ 9 हजार डॉक्टर व इंजीनियर की बहाली कैंप लगाकर किया था। दसवीं तक की पढ़ाई निःशुल्क करने वाले मुख्यमंत्री भी कर्पूरी ठाकुर ही थे। पूर्व जिप सदस्य विनय कुमार वरुण, युवाशक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, वीआईपी नेता साकेत कुमार गुड्डू, अजीत कुमार पप्पू, पांडव कुमार ने कहा कि एक विद्वान, पत्रकार, जादुई वक्ता, समाजसेवी और राजनेता महात्मा ज्योतिबा फूले, पेरियार साहेब, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और मानवतावादी रामस्वरूप वर्मा के विचारों को कार्यरूप देने वाले व्यक्तित्व थे जगदेव प्रसाद। मौके पर प्रमोद कुमार यादव, सुभाष रजक, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार रौशन, चंद्रभूषण प्रसाद, आरती कुमारी, रेशमा कुमारी, सूर्यनारायण साह, सुभुकलाल सिंह, दिवाकर कुमार, कैलाश प्रसाद, सदानंद ठाकुर, सत्यदेव सिंह, विनय कुमार, दिलीप कुमार, रविश अन्ना, अखिलेश कुमार, चंद्रशेखर सिंह, भवेश कुमार सिंह ने जगदेव-कर्पूरी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का
संकल्प लिया।

जगदेव-कर्पूरी संवाद यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते चंद्रशेखरम।
खबरें और भी हैं...