मथार में 5 सड़कों का सदर विधायक करेंगी शिलान्यास
खगड़िया | 13 मार्च को सदर विधायक पूनम देवी यादव खगड़िया प्रखंड की रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के मथार दियारा में दिन के एक बजे पांच प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगी। उक्त जानकारी युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव ने दी। उन्होंने बताया कि अब दियारा जाने के लिए भी लोगों को सड़क की सुविधा मिलेगी।