3 पुलिया व पहुंच पथ के लिए विधायक ने मंत्री को लिखा
परबत्ता विधायक ने रामानंद प्रसाद सिंह ने गोगरी प्रखंड के रामपुर में तीन स्थानों पर पुलिया और पहुंच पथ निर्माण के लिए बिहार सकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री को पत्र लिखा है। इस पत्र में रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 से तांती टोले में संतोष पंडित के घर से जीएन बांध तक 20 मीटर लंबी पुलिया और 200 फीट सड़क, वार्ड नंबर 05 में जीएन बांध सीढ़ी घाट से मंसूरी टोले को जोड़ने के लिए 30 मीटर लंबी पुलिया व 500 फीट सड़क और वार्ड नंबर 01 में नईम के घर के सामने 20 मीटर लंबी पुलिया और 500 फीट सड़क निर्माण की अनुशंसा की गई है। बताते चलें कि गत वर्ष रामपुर में सात दिवसीय छठ मेले के उद्घाटन समारोह में मंच से आवाज उठाते हुए रामपुर के सरपंच नूर आलम ने परबत्ता विधायक से तीन जगहों पर पुलिया निर्माण की मांग की थी। उद्घाटन समारोह में शामिल पूर्व मंत्री सह परबत्ता विधायक रामानंद प्रसाद सिंह उर्फ आरएन सिंह ने सरपंच की मांग को स्वीकृति करते हुए पुलिया व पथ निर्माण का घोषणा की थी। इसी सिलसिले में विधायक ने 14 मार्च को बिहार सकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री को पत्र लिखा है। इस सौगात से रामपुर पंचायत के लोगों में खुशी है। वहीं सरपंच नूर आलम ने विधायक को धन्यवाद दिया है।