पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमएलसी ने शांतिपूर्ण होली के लिए प्रशासन को दिया धन्यवाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्योहार होली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को जदयू नेता ने धन्यवाद
दिया है।

जदयू के जिला अध्यक्ष सह एमएलसी सोनेलाल मेहता और पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर होली शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया है। जिला अध्यक्ष मेहता ने कहा कि जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था बनाए रखने में कुशल नेतृत्व का परिचय दिया। इस कारण किसी भी प्रकार की परेशानी के बिना होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

खबरें और भी हैं...