पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khagaria News Mp Gets Corona Virus Idiot Dm Gets Silly Shiromani And Sp Gets Silly Emperor

सांसद को कोरोना वायरस मूर्ख, डीएम को मूर्ख शिरोमणि व एसपी को मूर्ख सम्राट की दी उपाधि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

44वें फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन व होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन होली की पूर्व संध्या पर रेडक्रॉस भवन खगड़िया के सभागार में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता बिहार नगर ग्राम कल्याण परिषद के अध्यक्ष, कार्यक्रम के संस्थापक अरुण कुमार वर्मा ने की। संयुक्त रूप से मंच संचालन की भूमिका निभा रहे रंगकर्मी साहित्यकार डॉ. अरविंद वर्मा तथा फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरणदेव यादव ने तो धमाल ही मचा दिया। स्वागत भाषण आयोजन समिति के स्वागताध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने दिया। दो सत्रों में हुए सम्मेलन में सुर, लय, ताल, गीत, संगीत, नृत्य के संगम श्रोता गोते लगाते रहे। प्रथम सत्र के दौरान हास्य, व्यंग्य पर आधारित कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें कैलाश झा किंकर, सुखनंदन पासवान, सूर्यनारायण पासवान, प्रो. चंद्रिका प्रसाद, डॉ. अरविंद वर्मा, रेडक्रॉस के सचिव वासुदेव प्रसाद विधाता, अरुण वर्मा, विनोद जयसवाल, सौरव आलम ने अपनी कविताओं से लोगों को खूब हंसाया।

द्वितीय सत्र में फिल्म कलाकार नृत्यांगना संजीवनी तितली भारती व मोनिका ने रिकॉर्डिंग डांस और गीत प्रस्तुत कर आकर्षण का केंद्र बनी रही। युवा गायक आदर्श और पटना के पंकज गुप्ता की प्रस्तुति भी चर्चा में रही। चंपा राय व मधुबाला वर्मा के गीत-नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डेंजरस डांस एकेडमी के आकाश, दीपिका, पायल, पृथ्वी राज, हर्ष, कृति, प्रिया, सपना, सुरेश नायक, कुमार सत्या ने एक से बढ़कर एक आकर्षक व जबरदस्त डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह ने जोगिरा गीत से खूब व्यंग्य कसा। साथ ही शराब नहीं पीने की नसीहत भी दी। सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ स्वामी विवेकानंद, आधार कार्ड निबंधन के जिला प्रबंधक डॉ धीरेंद्र यादव, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ कुमार, सुमलेश यादव, शिक्षक संघ के नेता प्रमोद कुमार ने कलाकारों को किया। महामूर्ख सम्मेलन का उद्घाटन कार्यक्रम समापन से पूर्व बचपन पले के निदेशक प्रद्युम्न कुमार, उमेश ठाकुर, डॉ अरविंद वर्मा, किरणदेव यादव, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अरुण कुमार वर्मा, मुखिया मक्खन साह, चम्पा राय, ऋषभ कुमार ने संयुक्त रूप से लाल फीता को भोथे हसुआ से काट कर किया।

रेडक्रॉस भवन के सभागार में हुए आयोजन में साहित्य, संगीत व नृत्य का दिखा संगम

विभिन्न उपाधि से नवाजे गए सांसद, विधायक, डीएम व एसपी

सम्मेलन में सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को कोरोना वायरस मूर्ख, सदर विधायक पूनम देवी यादव को मूर्ख बादशाह, डीएम आलोक रंजन घोष को मूर्ख शिरोमणि, एसपी मीनू कुमारी को मूर्ख सम्राट, डीडीसी रामनिरंजन सिंह को मूर्खाधिराज, सदर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार को मूर्खाधिपति व डॉ. स्वामी विवेकानंद को मेडिकल कॉलेज खोलो मूर्ख से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजद नेता मौसम कुमार गोलू, कर्मचारी महासंघ गोप गुट के अध्यक्ष चंद्रशेखर मंडल, रविकांत चौरसिया, शिक्षक वशिष्ठ पोद्दार, डॉ पुरातन गांधी, रुक्मिणी देवी, पुलिस इंस्पेक्टर संजय राय, प्रमोद केडिया, विजय पासवान, ऋषिराज समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

बाल गायक आदर्श कुमार को सम्मानित करते महामूर्ख सम्मेलन के आयोजनकर्ता।
खबरें और भी हैं...