पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beldaur News My Goal Is To Connect Beldore Block With The Mainstream Of Development Shweta Bharti

बेलदौर प्रखंड को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना मेरा लक्ष्य : श्वेता भारती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता भारती ने बेलदौर प्रखंड की तीन पंचायतों में बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। कुल 19 लाख 97 हजार की लागत राशि से अलग-अलग पंचायतों में तीन पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। शिलान्यास के मौके पर क्षेत्र संख्या 11 की जिला पार्षद रूबी देवी, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशांत यादव, राजेश यादव आदि भी उपस्थित थे। माली गांव स्थित नव जागृति शिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने अपने को प्रखंड की बेटी बताते हुए कहा कि बेलदौर प्रखंड की गिनती आज भी पिछड़े प्रखंडों में की जाती है और पिछड़े हुए क्षेत्र का विकास करना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है। इस क्षेत्र के विकास में अपने स्तर से हरसंभव प्रयास कर रही हूं।

योजना को ले उन्होंने बताया कि कंजरी गांव में रवींद्र यादव के घर से सत्यनारायण यादव के घर तक 7 लाख 48 हजार से मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग व पीसीसी कार्य किया जाएगा। जबकि माली पंचायत के विष्णुपुर में बालेश्वर सिंह के घर से सुभाष पंडित घर तक 5 लाख 5 हजार से मिटटी भराई, ईंट सोलिंग व पीसीसी कार्य किया जाएगा। माली गांव में ही एनएच 107 से विजेंद्र यादव के खेत तक 7 लाख 44 हजार से मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग व पीसीसी सड़क बनेगी। सभा का संचालन शिक्षक बृजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर सरपंच गजेंद्र यादव, मुखिया इंद्रदेव यादव, गिरीश कुमार, जयशंकर सुमन, मिथिलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...