मारपीट में एक युवक घायल, एक गिरफ्तार
महेशखूंट | थाना क्षेत्र अंतर्गत राजधाम में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। एक को महेशखूंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि बुधवार को राजधाम निवासी दीपक कुमार के पुत्र शेखर कुमार के साथ राजधाम निवासी विद्या सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह, प्राण मोहन सिंह, जगजीवन सिंह, नमामि सिंह एवं मुन्ना सिंह के पुत्र नंदू, छोटू और बिट्टू सिंह ने मारपीट का शेखर कुमार को बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर दल-बल के साथ पहुंचकर मामले को शांत करवाया। वहीं घायल शेखर सिंह का चिकित्सा रेफरल अस्पताल गोगरी में करवाया गया। मौके पर थानाध्यक्ष ने छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इधर शेखर सिंह ने थानाध्यक्ष को नीरज कुमार ठाकुर को एक आवेदन दिया है।