पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mansi News Peacefully Celebrated Festival Of Colors In The District Ban On Dj Of Hybase

जिले में शांतिपूर्ण रूप से मनाया गया रंगों का त्योहार, हायबेस के डीजे पर लगा रहा प्रतिबंध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ होली मनाया गया। प्रशासन के निर्देश पर हायबेस डीजे पर प्रतिबंध लगा रहा। होलिका दहन से लेकर होली के दिन तक पुलिस व प्रशासनिक अमला गश्ती करता नजर आया। होलिका दहन के दिन सदर एसडीपीओ आलोक रंजन, एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार, सदर व मानसी सीओ अरुण कुमार सरोज, चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष सुबोध पंडित, मानसी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने सशस्त्र बल के साथ फ्लैग मार्च किया। वहीं राह में मिल रहे लोगों के साथ होली भी खेली। सबसे खास बात यह रही कि प्रशासनिक अधिकारी भी आम लोगों के साथ घर से पैदल नकल कर ही होली खेलते नजर आए। होली के दौरान कहीं से अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव और वर्तमान नगर सभापति सीता कुमारी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जबकि जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष सोनेलाल मेहता के नेतृत्व होली मिलन समारोह आयोजित हुुआ। बचपन प्ले स्कूल में भी होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। मानसी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक दर्जन से अधिक जगहों पर होलिका दहन किया गया। सैदपुर, बलहा, अमनी, राजाजान, चुकती, बख्तियारपुर, एकनियां, खिरनियां, मानसी बाजार व अन्य जगहों पर लोग दोपहर से शाम तक होलिका दहन स्थल पर लकड़ी, जलावन, खर आदि जमा किया।

नगर थाना पुलिस ने दो डीजे किया जब्त, शराब के नशे में 7 गिरफ्तार


नगर थाना पुलिस ने होली के दिन मनाही होने के बावजूद भी डीजे बजाने वाले डीजे संचालक का डीजे जब्त किया है। इंस्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष अविनाश चंद्र ने बताया कि उनके क्षेत्र में दो जगहों पर अवैध रूप से बजाये जा रहे डीजे को जब्त कर लिया गया है। दोनों डीजे मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि चित्रगुप्तनगर पुलिस ने कुल 7 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुबोध पंडित ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में 3 बछौता के, 2 यूपी और 2 बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल के रहने वाले हैं।

ढोल की थाप पर मस्ती करते नजर आए लोग

लोगों ने होली के गीतों और ढोल की थाप पर मस्ती में जमकर नृत्य किया। बच्चों ने पिचकारी और पानी भरे गुब्बारों के साथ एक-दूसरे पर रंग फेंका। मानसी के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं सहित पुलिस, प्रशासनिक पदाधिकारी व आमजनों ने भी एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। सरपंच मनोज कुमार, सोगारथ यादव, मुखिया अरविंद यादव, उपमुखिया रौशन कुमार सहित प्रखंड के दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में घूमकर सभी से शांति से होली मनाने की सलाह दी और होली की शुभकामनाएं दी। सरपंच मनोज कुमार ने कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला हो। मानसी एवं बलहा बाजार रविवार से ही रंग गुलाल एवं पिचकारियों से सजने लगे। लोगों ने होली को लेकर शनिवार से ही जमकर खरीदारी शुरू कर दी।

शाम होते ही होलिका दहन की शुरू हुई तैयारी

शाम ढलते ही धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार होलिका दहन की तैयारी शुरू हो गई। ग्रामीण कीर्तन मंडलियों द्वारा हारमोनियम, ढ़ोल, झाल लेकर होली के गीतों व जोगिरा गाते हुए होलिका दहन स्थल पर पहुंच कर आग प्रज्वलित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस मुस्तैद रही। मानसी के विभिन्न क्षेत्रों में रंग, उमंग और उल्लास का त्यौहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार की सुबह से दोपहर तक युवाओं ने अपने साथियों की टोली बनाकर गांव में घूम-घूम कर कीचड़ व गोबर का घोल एक दूसरे पर छींटा। दोपहर के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रंग से भिगोया और अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मानसी बाजार सहित सभी पंचायतों में भी ‘होली है’ जोगीरा व पारंपरिक गानों की गूंज बजती रही।

होलिका दहन से लेकर होली के दिन तक पुलिस व प्रशासनिक अमला गश्ती करता नजर आया

मानसी में कीचड़ की होली खेलते युवा।

जदयू कार्यालय में भी खूब जमा होली का रंग।

होली खेलती नगर सभापति सीता कुमार व अन्य।

गोगरी एसडीओ आवास पर होली मिलन समारोह में शामिल हुए लोग।

गोगरी में धुरखेल के बाद मस्ती करते युवा।
खबरें और भी हैं...