- Hindi News
- National
- Parbatta News Phed Minister Inaugurates 168 Crore Tap Water Scheme In Budhnagar
पीएचईडी मंत्री ने बुद्धनगर में 1.68 करोड़ से बनी नल जल योजना का किया उद्घाटन
परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सौढ़ उत्तरी पंचायत के बुद्धनगर में हर घर जल नल योजना का उद्घाटन लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा ने किया। इस मौके पर पंचायत के वार्ड नंबर 10, 11, 12 व 13 में कुल 1 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से बनी जल नल योजना का शुभारंभ किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह, एसडीओ सुभाषचन्द्र मंडल, मुख्य कार्यपालक अभियंता रमन कुमार, कार्यपालक अभियंता ई. संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
मौके पर बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा ने सर्वप्रथम बुद्धनगर में चार वार्डों के लगे हर घर जल नल योजना के शिलापट का अनावरण किया। वहीं जल नल योजना के लिए बने पानी टंकी का स्विच ऑन कर पानी का सप्लाय चालू कर पास के घरों में पहुंचे नल से निकलने वाले जल का जायजा लिया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बुद्धनगर परिसर में लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह ने मंत्री विनोद नारायण झा का माला पहनाकर स्वागत किया।