पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chautham News Photo Yadav Murder Accused Threatened To Kill A Witness On Facebook

फोटो यादव हत्याकांड के आरोपी ने गवाह को फेसबुक पर दी जान से मारने की धमकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरसवा पंचायत के मुखिया पति फोटो यादव हत्याकांड के आरोपी सोहरवा गांव के सुबोध यादव के पुत्र जाॅनसन उर्फ प्रिंस कुमार ने कांड के गवाह मृतक फोटो यादव के भतीजा सोनू कुमार को उसके फेसबुक आईडी पर जान से मारने की धमकी दी है। गवाह सोनू कुमार फोटो यादव के बड़े भाई घनश्याम यादव का पुत्र है। आरोपी प्रिंस कुमार ने बीते 7 मार्च को कांड के गवाह सोनू कुमार के फेसबुक आईडी पर मैसेज भेजकर गवाह सहित उनके छोटे भाई को भी जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही फेसबुक पर लिख कर दर्शाया है कि फोटो में दिखाये गये सेमी राइफल से तुम दोनों भाई की हत्या करूंगा। तुम्हारे चाचा की हत्या तो कर दी। अब कांड के गवाह को भी नहीं छोड़ेंगे। धमकी से भयभीत सोनू कुमार ने चौथम एवं मानसी थाने में आवेदन दिया है।

फेसबुक मैसेंजर पर भेजी गई तस्वीर।
खबरें और भी हैं...