डीआईजी को पत्र लिखकर लगाई न्याय की गुहार
गोगरी थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर निवासी अभिषेक कुमार उर्फ संजय यादव ने बेगूसराय जोन के डीआईजी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदक ने गोगरी कांड संख्या 74/20 में गलत तरीके से नाम जोड़े जाने को लेकर डीआईजी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
संजय यादव ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि घटना के दिन 7 मार्च वे अपने सगे संबंधी के साथ ममेरी बहन के छेका के लिए खगड़िया के माॅल में खरीददारी कर रहा था। माॅल के सीसीटीवी कैमरा के वीडियो फुटेज एवं उसके मोबाइल के काॅल डिटेल के आधार पर यह प्रमाणित हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसी ने दुर्भावना से उक्त केस में मेरा नाम जुड़वा दिया है।