- Hindi News
- National
- Maheshkhunt News Private Educational Institutions Are Not Following Instructions
निर्देश नहीं मान रहे निजी शिक्षण संस्थान
महेशखूंट | एक तरफ कोरोना वायरस को लेकर लोग भयभीत हैं और जिला प्रशासन ने इसके बचाव के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। लेकिन जिले के प्राइवेट स्कूल जिला प्रशासन के निर्देशों को नहीं मान रहा है। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को निर्देश जारी कर जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया था। इसके बावजूद महेंशखूंट के निजी विद्यालय संचालक व कोचिंग संचालकों ने शनिवार को अपने-अपने संस्थान खुले रखे।
जबकि केन्द्र व राज्य सरकार का निर्देश है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कुछ दिनों तक लोगों के हुजूम को रोका जाए। वायरस के बारे में स्थानीय चिकित्सक डॉ. अशोक ने बताया लोगों को बुखार, खांसी, सर्दी होने की स्थिति में अविलंब चिकित्सकों से परामर्श लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इसकी रोकथाम के लिए सतर्कता के साथ लोगों के हुजूम को रोकना जरूरी है। ताकि संभावित खतरों को टाला जा सके।