पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनआरसी, सीएए व एनपीआर के खिलाफ मुश्कीपुर में धरना जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मुश्कीपुर पंचायत स्थित जनता मैदान में संविधान बचाओ देश बचाओ के बैनर तले शनिवार को 31वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहा। बूंदा-बांदी के बीच भी एनआरसी, सीएए के खिलाफ काफी संख्या में महिला-पुरुष धरनास्थल पर डटे रहे।

शनिवार को भी धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक नईम अख्तर ने की। शनिवार को भी वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गये नये सीएए कानून को संविधान के खिलाफ बताया। प्रदर्शनकारियों ने एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ नारेबाजी की और सीएए को वापस लेने की मांग की।

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नईम अख्तर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के खिलाफ यह प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा और सभी लोग डटे रहेंगे।

मौके पर शाहिद अख्तर ने सीएए को काला कानून बताते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारा
व एकता को कोई तोड़ नहीं सकता है। राजद नेता विक्रम राउत ने कहा कि अपने देश में ही नागरिक होने का प्रमाण पत्र मांगना शर्म की बात है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर रजनीश कुमार, मो. इम्तियाज अशरफ, मो. वकील अहमद, नवीन कुमार, विक्रम राउत आदि सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे।

मुश्किपुर पंचायत स्थित जनता मैदान में धरना पर बैठे लोग।
खबरें और भी हैं...