पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khagaria News Registry Office Will Remain Open On Sundays And Holidays In March

मार्च में रविवार व छुट्टियों के दिन भी खुला रहेगा रजिस्ट्री ऑफिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के लिए सरकार की ओर से मार्च माह में अवकाश दिन यानी रविवार को भी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। ताकि कार्य के संपादन में तेजी आये। यह आदेश मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सहायक निबंधन महानिरीक्षक अवधेश कुमार झा ने दी है। अपने आदेश में अवधेश कुमार झा ने कहा कि 15, 22 व 29 मार्च (यह तीनों दिन रविवार है) को दस्तावेज निबंधन के लिए कार्यालय खोले जाएं। सामान्य दिनों की तरह यहां कार्य होगा। यह प्रयास करना है कि छुट्टी वाले दिनों में अधिक से अधिक कार्य का संपादन हो। जिससे सरकार को अधिक राजस्व की प्राप्ति हो सके। इसकी जानकारी कार्यालय के सूचना पट्ट भी चस्पा की जाए। इन तीनों दिन कर्मियों को कार्यालय में ससमय उपस्थित रहना है। लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छुट्टी के दिनों में कार्य की पूरी निगरानी भी रखी जाएगी। अवधेश कुमार झा ने इस बात का प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया है।

खबरें और भी हैं...