पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alauli News Sahasi Vaishnavi Chaiti Durga Temple Construction Committee Formed

सहसी वैष्णवी चैती दुर्गा मंदिर निर्माण कमेटी का किया गठन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साहसी पंचायत के इलाज चौक के पास वैष्णवी चैती दुर्गा नव निर्माणाधीन मंदिर परिसर में शुक्रवार को ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ललन कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि आज की बैठक मंदिर निर्माण हेतु स्थाई समिति के गठन को लेकर किया गया है। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष ललन कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष उमेश यादव, सचिव राजकुमार यादव, कोषाध्यक्ष अरुण चौधरी, संरक्षक एवं प्रबंधक की भूमिका में मोहम्मद इसरारूल हक एवं सदस्य के रूप में राम सेवक यादव, कैलाश महंथ, रामचंद्र सिंह, मोहम्मद कमर आलम, मोहम्मद अंसार उल हक को मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले मेला संचालन के लिए समिति का गठन हो चुका है। जो 1 अप्रैल से मेला एवं अष्टयाम की तैयारी में जुट गया है। थानाध्यक्ष के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी को मेला आयोजन के लिए स्वीकृति एवं विधि व्यवस्था में सहयोग के लिए मांग की गई है। ग्रामीण स्तर से की गई अगली बैठक में महिला एवं पुरुष सुरक्षा दल का गठन किया जाना है ताकि मेला की विधि व्यवस्था नियंत्रित रह सके

खबरें और भी हैं...