- Hindi News
- National
- Parbatta News Secondary Teachers Association Handed Over A Memorandum To The Mla
माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा स्मार-पत्र
सदर विधायक को मांग-पत्र सौंपते शिक्षक संघ के नेता।
खगड़िया| बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पटना के आह्वान पर बुधवार को परबत्ता, खगड़िया, बेलदौर व अलौली विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों माध्यमिक शिक्षकों ने संबंधित क्षेत्र के विधायकों का घेराव किया एवं अपनी मांगो के समर्थन मे स्मार-पत्र सौँपा। जिसके बाद परबत्ता के विधायक रामानंद सिंह एवं खगड़िया के विधायक पूनम कुमारी यादव ने शिक्षकों के द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के जवाब में सीएम को पत्र लिखकर माध्यमिक शिक्षकों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है। जबकि अलौली के विधायक चंदन राम ने विधायक उच्च माध्यमिक शिक्षकों के मांग को लेकर मुख्यमंत्री को अविलंब पत्र लिख देने की बात कही। वहीं बेलदौर के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने भी शिक्षकों की मांग को पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही। इस मौके पर मौजूद शिक्षकों में माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव विष्णुदेव यादव, अमोद यादव, सूर्यनारायण यादव, खगड़िया अनुमंडल सचिव नवीन कुमार, गोगरी अनुमंडल सचिव अशोक कुमार, परबत्ता प्रखंड सचिव अरविंद कुमार, गोगरी प्रखंड सचिव अनिल कुमार आिद मौजूद थे।