- Hindi News
- National
- Khagaria News Shiva Lingam In The Navtolia Shiva Temple Of Mathurapur Panchayat
मथुरापुर पंचायत के नवटोलिया शिव मंदिर में शिवलिंग की हुई प्राण-प्रतिष्ठा
सदर प्रखंड के अंतर्गत मथुरापुर पंचायत के नवटोलिया गांव वार्ड नंबर 15 स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को विधि विधान से शिवलिंग की स्थापना की गई। इसमें गांव के महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाया। गांव के मुसो चौरसिया व सरयुग देवी के पुत्र हरेश्वर चौरसिया और उनकी प|ी सुलेखा देवी द्वारा शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है।
इसमें ग्राम कुल्हड़िया के ठाकुर तिवारी की प|ी सुमति नंदनी देवी ने विशेष रूप से सहयोग किया। आयोजक ने बताया कि मंदिर निर्माण वर्ष 2019-2020 में कराया गया। मंदिर निर्माण के पश्चात मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर ग्रामीण के साथ विचार-विमर्श कर शुभ दिन के अनुसार शिवलिंग की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराने का निर्णय लिया गया। पंडित सीताराम पाठक के नेतृत्व में अन्य ब्राह्मण व आचार्य द्वारा शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ की गई, जिसमें गांव की कुंवारी कन्याओं के साथ काफी संख्या में महिला-पुरुष व युवाओं ने भाग लिया। गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होने पर प्रसाद वितरण के साथ-साथ भंडारे का आयोजन किया गया।
शिवलिंग स्थापना को जाते ग्रामीण।