पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक सप्ताह से बीमार एमडीएम रसोइया की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के तेलौंछ पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बकिया की एमडीएम रसोइया शिरोमणि देवी की मौत गुरुवार को बेगूसराय में इलाज के दौरान हो गई। गत 6 मार्च को विद्यालय में एमडीएम बनाने के दौरान ही वह मूर्छा आने से गिर गई थी। परिजनों ने इलाज के लिए बेगूसराय स्थित ईश्वर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। एक सप्ताह से चल रहे इलाज के दौरान गुरुवार की अहले सुबह उसने दम तोड़ दिया। रसोइए की मृत्यु की खबर पर स्थानीय विद्यालय के रसोइया उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। रसोइया संघ ने शिक्षा विभाग से शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...