पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Maheshkhunt News Solar Light Scams Have Been Missing In Files For Years Due To The Kindness Of The Officials

अधिकारियों की मेहरबानी से वर्षों से फाइलों में गुम है सोलर लाइट घोटला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोगरी प्रखंड की कई पंचायतों में सोलर लाइट लगाने में अनियमितता के कई ऐसे मामले हैं, जो अधिकारियों की मेहरबानी से वर्षों से फाइलों में ही गुम हैं। यानि पंचायतों में सोलर लाइट लगाने के नाम पर तत्कालीन मुखिया और पंचायत सेवकों द्वारा की गई सरकारी राशि की बंदरबांट के मामले में कार्रवाई के बजाय अधिकारी मामले को फाइलों में दबाए बैठे हैं। जबकि जांच में पंचायतों में सोलर लाइट घोटाले का मामला उजागर हुआ था। जांच में गोगरी प्रखंड के इटहरी पंचायत समेत आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में सोलर लाइट लगाने में अनियमितता बरतने तथा लाखों रुपए की हेराफेरी की बात सामने आई थी। ऐसे पंचायतों के मुखिया द्वारा सोलर लाइट लगाने के नाम पर अनियमितता करते हुए लाखों रुपए हजम कर लेने की शिकायत सामने आई थी। कई पंचायतों में सोलर लाइट घोटाले की जांच शुरू हुई तो उस पर लीपापोती शुरू हो गई। बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व ऐसे ही मामले में एक मुखिया तथा सेवानिवृत्त पंचायत सचिव की गिरफ्तारी वरीय अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद की गई थी।

थानों में अटके हैं कई मामले

गोगरी व महेशखूंट थाना में सोलर लाइट एवं मनरेगा में धांधली के कई मामले वर्षों से संबंधित थानों की फाइलों में गुम है। सूत्र बताते हैं कि गोगरी प्रखंड के गंगा किनारे बसे कई पंचायतों में मनरेगा तथा नरेगा योजना में करोड़ों रुपए की अनियमितता सामने आई थी। कई मामले पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच भी हुई, लेकिन बाद में इस ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। बहरहाल जिला प्रशासन अगर ऐसे मामलों की जांच-पड़ताल करे तो कई घोटालेबाज मुखिया तथा पंचायत सेवकों पर गाज गिर सकती है।
खबरें और भी हैं...