- Hindi News
- National
- Gogari News Sp39s Siege For Arrest Of Councilor In Assault And Firing Case
मारपीट व गोलीबारी मामले में पार्षद की गिरफ्तारी के लिए एसपी का घेराव
नपं वार्ड 13 के पार्षद मायाराम पर है आरोप
होली के मौके पर मारपीट और फायरिंग के मामले में नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 के पार्षद मायाराम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुर्मी टोला के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को निरीक्षण के लिए गोगरी थाना पहुंची एसपी मीनू कुमारी का घेराव किया। वार्ड पार्षद की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने एसपी से कहा कि गांव में मायाराम व उसके सहयोगियों के द्वारा गोलीबारी एवं मचाए गये उपद्रव को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने इस घटना के विरोध में एसपी का घेराव करते हुए वार्ड पार्षद मायाराम की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी मीनू कुमारी ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है, जल्द ही दोषी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
एसपी का घेराव करने गोगरी थाना पहुंचे ग्रामीण।