पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gogari News Tap Water Will Reach Every Household At A Cost Of Rs 780 Crore Minister

780 करोड़ की लागत से घर-घर पहुंचेगा नल का जल : मंत्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि खगड़िया जिले में 471 वार्ड ऐसे हैं जहां के पानी में आर्सेनिक है। जबकि 1387 वार्ड में आयरन पाया गया है। जल की स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार ने 780 करोड़ की लागत से जिले के हर घर तक पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसका कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले के 1858 वार्ड के हर घर में नल के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। अप्रैल तक कार्य पूर्ण कर लेने का लक्ष्य है। यह कार्य पूरी तरह से पीएचईडी के द्वारा कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान पर भी काम शुरू कर दिया है। कुंआ भारत की संस्कृति और परंपरा का द्योतक रहा है। कुएं का जल बड़ा ही शीतल व शुद्ध माना जाता था। सरकार ने मृत पड़े कुंओं के जीर्णोद्धार के लिए भी संकल्पित होकर कार्य करने का निर्देश दिया है। पहले चरण में जिले के 129 पंचायत में एक-एक कुएं का चयन कर उसकी पूरी सफाई के साथ चबूतरा व लहड़ा व ढक्कन का निर्माण कराया जाएगा।

गोगरी व चौथम में हो रही पानी की जांच

मंत्री झा ने कहा कि पानी की जांच के लिए अब जिला मुख्यालय के अतिरिक्त गोगरी और चौथम में प्रयोगशाला शुरू किया गया है। जहां लोग पानी का नि:शुल्क जांच करा सकते हैं। यहां से 24 घंटे में रिपोर्ट दिया जा सकता है। सभी प्रयोगशाला को 300 स्रोत से जल लेकर जांच कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा व कंचन पटेल, रवीशचंद्र सिन्हा, अभय सिंह, जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य, जितेंद्र यादव, रवि सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, लक्ष्मी देवी, जिलामंत्री संजीत कुमार साह, मुनेंद्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय (गुड्डू), जिला संयोजक आईटी सेल अंपू सिंह, नगर अध्यक्ष रिपु चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साह, नंदू कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी सुभाष मंडल, पीएचईडी के अधिकारी व भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते वक्ता।
खबरें और भी हैं...