- Hindi News
- National
- Mansi News Teacher Conflict Coordination Committee Put Forth Its Point In The Street Corner
शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने नुक्कड़ सभा में रखी अपनी बात
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने शनिवार को मानसी के ग्रामीण क्षेत्र मानसी, बलहा एवं हरदिया गांव में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर अपनी सात सूत्री मांगो को लेकर अपना पक्ष रखा। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार ने की।
मौके पर मौजूद समिति के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा विभाग अपना काम कर रहा है और संघ अपना काम। उन्होंने कहा कि सूबे के साथ खगड़िया जिले के सभी शिक्षक अपनी मांगों पर अटल हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को मिले संवैधानिक अधिकार का किसी भी परिस्थिति में हनन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सभी शिक्षकों की चट्टानी एकता कायम है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक समान काम समान वेतन, राज्य कर्मियों का दर्जा एवं पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर सहमत नहीं होती है तब तक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
सभा को संजय कुमार यादव, डाॅ. नंदन कुमार के अलावा पंचायत क्षेत्र के सरपंच सुबोध कुमार, पवन कुमार साह, रोशन कुमार, रणजीत कुमार भारती, गुड्डू कुमार साह, राजेश भारती, रोहिणी झा, नूतन कुमारी, जय प्रकाश ठाकुर, अरुण यादव, शिवेश कुमार, सुबोध राम, सरोज कुमार, मो. अशफाक आलम, आशिष भारती आदि ने संबोधित किया।
मानसी में जागरूकता अभियान चलाते शिक्षक।