हड़ताल खत्म करने के अनुरोध को शिक्षक संघ के ठुकराया
जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा हड़ताल खत्म करने की अपील को माध्यमिक शिक्षक संघ ने ठुकरा दिया है। संघ के जिला सचिव विष्णुदेव प्रसाद यादव ने कहा कि सदर विधायक पूनम देवी यादव, परबत्ता विधायक आरएन सिंह, जिप अध्यक्ष श्वेता भारती, नप सभापति सीता कुमारी व गोगरी नपं अध्यक्ष शशिकला देवी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने संघ से हड़ताल खत्म करने की अपील की थी। उन्होंने इसके लिए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल शिक्षकों की हित में है और संवैधानिक रूप से सही है। सरकार शिक्षकों से बात नहीं कर कार्रवाई कर रही है। हड़ताल को शिक्षकों के हित को देखते हुए खत्म नहीं किया जा सकता है। मौके पर सुलेखा कुमारी, ब्रजेश कुमार, गंगाधर मुखिया, विपिन कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।