पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बकाएदार ने महिला को पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौथम | तिलय गांव में शनिवार को दुकानदार महिला ने दुकान का बकाया मांगा तो बकाएदार के पूरे परिवार ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही 2450 रुपए और गले से मंगलसूत्र भी छीन लिए। महिला बंधन बैंक में रुपए जमा करने जा रही थी। जख्मी महिला ने आरोपियों के विरुद्ध चौथम थाने में शिकायत आवेदन दिया है। जख्मी महिला थाना क्षेत्र के तिलय गांव के राजेश पासवान की प|ी राखी कुमारी गांव में ही दुकान चलाती है। गांव के ही ललन पासवान ने कई माह पूर्व दुकान से 571 रुपए का सामान उधार लिया था। शनिवार को बंधन बैंक में किश्त जमा करने की नौबत आई तो महिला ने बकाया के तगादा के लिए ललन पासवान के घर गई। बकाया देने के लिए जब दबाव बनाया तो ललन पासवान, उसकी प|ी रीना देवी और दो बेटियों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए महिला को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया।
खबरें और भी हैं...