पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Parbatta News The Deceased39s Family Members Performed In The Police Station With The Dead Body

शव के साथ मृतक के परिजनों ने किया थाने में प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लगार पंचायत के उदयपुर गांव के निकट हुई सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर शव के साथ दर्जनों की संख्या मे लोग परबत्ता थाना पहुंच गए। कुल्हड़िया निवासी नरेश की प|ी सुनैना कुमारी की दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान शनिवार को बेगूसराय में मौत हो गई। 6 मार्च को सुनैना देवी बाइक से परबत्ता बाजार जा रही थी। इसी के दौरान वह उदयपुर गांव के समीप सड़क हादसा का शिकार हो गई थी। जख्मी हालत में स्थानीय लोगों ने परबत्ता अस्पताल मे भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक उपचार बाद खगडिय़ा रेफर कर दिया गया था।बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिये बेगूसराय ले जाया गया था। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी की मौत हो गई। मृतका अपने पीछे 5 पुत्री छोड़ गई हैं।लोग मृतका के परिजन को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग प्रशासन से कर रहे थे।परबत्ता थानाध्यक्ष ने सबको समझा बुझाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये खगडिय़ा भेज दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पुरी कर मामले की जानकारी स्थानीय सी ओ को दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...