पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Parbatta News There Is A Severe Lack Of Facilities In Parbhata Phc Manoj Mishra

परबत्ता पीएचसी में सुविधाओं का है घोर अभाव : मनोज मिश्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीएचसी परबत्ता में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल का निरीक्षण किया। नेता मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर राज्य के सभी प्रखंड स्तरीय अस्पतालों का निरीक्षण के उपरांत प्रतिवेदन भेजने का निर्देश प्राप्त हुआ है। निरीक्षण में पार्टी के नेताओं ने प्रखंड स्तरीय अस्पताल में साफ सफाई व ऐम्बुलेंस की व्यवस्था मरीजों के लिये पर्याप्त बेड की उपलब्धता अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों की संख्या सिटी स्केन तथा अल्ट्रा साउंड व एक्सरे की व्यवस्था एम आर आई तथा पैथोलॉजी की सुविधा नवजात शिशुओं की देख रेख की व्यवस्था निःशुल्क दवा आपातकालीन सेवा तथा नर्सों की संख्या के साथ साथ रोगियों के परिजनों के लिये ठहरने की व्यवस्था का जायजा लिया।शिष्टमंडल ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पटवर्धन झा से इस संदर्भ में सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। मौके पर प्रमोद चौधरी प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव अंजनी यादव अजित कुमार मो. मुस्तकीम मनीष कुमार समेत कई अन्य लोग शामिल थे।शिष्टमंडल के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में निजी प्रेक्टिस पर रोक लगाने का अनुरोध करते हुए उपलब्ध संसाधन में बेहतर सेवा के लिये चिकित्सकों व कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

परबत्ता अस्पताल का निरीक्षण करते कांग्रेस नेता।
खबरें और भी हैं...