गोगरी में केवल नाम का अनुमंडलीय अस्पताल है
गोगरी | गोगरी अनुमंडल के रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए कांग्रेस दल के नेताओं ने की। निरीक्षण दौरान कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने अस्पताल के प्रभारी डॉ. चंद्र प्रकाश से आवश्यक जानकारी ली और अस्पताल में रोगियों के बेड गंदे देख उसे साफ रखने कि सलाह दी। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने एक्स-रे, जांच, अस्पताल भवन, चिकित्सक, नर्स आदि के बारे में जानकारी ली। मौके पर गोगरी प्रखंड के प्रभारी सह जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जय कृष्ण सिंह ने कहा कि अस्पताल में रोगियों का इलाज डाक्टर नहीं करते हैं। छोटे केस में भी रेफर कर देते हैं। यह अस्पताल नाम का अनुमंडलीय अस्पताल है। इस अस्पताल में कई खामियों का भी पर्दाफाश हुआ। कई सालों से अस्पताल में एक्स-रे की व्यवस्था नहीं है। चिकित्सक नहीं है।