लूट की चार बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
अलौली | मोहरा घाट परास के आसपास से लूटी गई चार बाइक के साथ तीन अपराधी को किया गया। पुलिस पिछले 3 दिनों से दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने पुलिस टीम बनाकर अभियान को अंजाम दिया। मोहरा घाट परास बिंद टोली गांव के छोटू उर्फ रविशंकर साह, मिथुन कुमार एवं सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सकरा पहाड़पुर गांव निवासी अजीत कुमार को चार लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के माध्यम से कई लूट की बाइक एवं संलिप्त लोगों की पहचान होने की संभावना है। तीनों अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इधर पुलिस की इस कामयाबी की चर्चा अलौली थाना क्षेत्र गांव में हो रही है।