- Hindi News
- National
- Chautham News Three Injured In Road Accident In Beldour At Different Places On Holi Day
बेलदौर में होली के दिन अलग-अलग जगह सड़क दुर्घटना में तीन घायल
बेलदौर | मंगलवार को होली के दिन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार कर पीएससी से छुट्टी दे दी गई। चौथम थाना के धनछड़ गांव निवासी 20 वर्षीय राजा चौधरी अपनी बहन के घर पचोत जा रहा था। रास्ते में धड़क्का सिंह बासा के समीप एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार कर पीएचसी से छुट्टी दे दी गई। वहीं रामनगर गांव निवासी 25 वर्षीय अखिलेश कुमार अपने संबंधी के घर बेलदौर से होली खेलकर साइकिल से घर जा रहा था। बेलदौर जीरोमाइल पीडब्ल्यूडी पथ में सड़कपुर गांव के समीप पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें युवक घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय लोगों द्वारा पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं बेलदौर के वार्ड नंबर 21 निवासी 12 वर्षीय अंकित कुमार पिता विनोद कुमार स्कूटी चलाते जीरो माइल की ओर जा रहा था। जहां पीडब्ल्यूडी पथ में सड़कपुर गांव समीप स्कूटी अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें उक्त किशोर घायल हो गया। एसएससी में प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर द्वारा छुट्टी दे दी।