पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉलेज छात्रा के अपहरण मामले में तीन नामजद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोगरी | भोजुवा से बीते 3 मार्च को कॉलेज गई लड़की के घर नहीं लौटने के बाद उसकी मां रानी कुमारी ने गोगरी थाना में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया है।रानी कुमारी ने स्थानीय थाना को आवेदन देकर बताया है कि उसकी पुत्री रुचि प्रिया 3 मार्च को फॉर्म भरने के लिए केडीएस कॉलेज गई थी। काफी देर होने के बाद जब वो घर नहीं लौटी तो उसकी काफी खोजबीन किया गया लेकिन उसकी पुत्री का कोई पता नहीं चला। मां ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि भोजुआ गांव के ही अंकित कुमार सिंह, आशीष कुमार सिन्हा व अनिलेश कुमार सिन्हा के द्वारा उसकी पुत्री का अपहरण किया गया है एवं उसे भय है कि अपहरण करने वाले लोग उसके पुत्री के साथ अप्रिय घटना कर सकते है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहरण की गुत्थी को पुलिस जल्द ही सुलाझा लेगी।
खबरें और भी हैं...