पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alauli News Traffic Will Remain Closed From Khagaria To Bakhari Road From 10 Am To 4 Pm

सुबह 10 से शाम के 4 बजे तक खगड़िया से बखरी मार्ग पर यातायात रहेगा बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बछौता-भदास-डाढ़ी मोड़ व बछौता-भदास-बिशनपुर सौराय ढाला होगा वैकल्पिक मार्ग

रविवार को खगड़िया-बखरी मार्ग पर वाहनों का परिचालन बाधित रहेगा। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने के लिए कहा गया है। छोटे वाहन से खगड़िया या बखरी जाने वाले बछौता-भदास होते हुए डाढ़ी मोड़ में खगड़िया-बखरी पथ पर निकल सकते हैं। वहीं बड़े वाहन बछौता चौक-भदास-बिशनपुर होते हुए सौराय ढाला के पास खगड़िया-बखरी पथ में निकल सकेंगे। 16 वर्षों से अधूरी खगड़िया-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को पूरा करने में रेलवे व जिला प्रशासन ने ताकत झोंक दी है।

मार्च तक खगड़िया-अलौली रेलखंड पर परिचालन शुरू करने के लिए रेलवे ने ट्रैक पर काम करने के लिए 6 मार्च को खगड़िया-बखरी पथ को 6 घंटे बंद करने की मांग एसडीओ से की थी। लेकिन होली को देखते हुए इस कार्य को 15 मार्च को पूरा करने का निर्णय लिया गया था। बताया गया था कि खगड़िया से अलौली तक रेलवे ट्रैक को मार्च तक चालू करने का टारगेट है। इसके लिए स्लू और पैकिंग कार्य किया जाना है। इसके लिए कोठिया के पास 6 घंटे लगातार काम चलेगा। इसलिए वाहनों का परिचालन रोकना जरूरी है। त्रिभुवन टोले और कुतुबपुर के पास वाहनों को वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के लिए दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...