पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग हुए घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महेशखूंट | थाना क्षेत्र के एनएच 31 काजीचक ढाला के समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। बताया जाता है कि पशु चिकित्सक डॉ. राजेंद्र प्रसाद अपनी मोटरसाइकिल से बाबू बगीचा से काजीचक की ओर जा रहे थे। वहीं समसपुर निवासी मंटू शर्मा अपनी बाइक से आसाम रोड चौराहा से काजीचक की ओर जा रहे थे।
काजीचक ढाला स्थित पेट्रोल पंप के निकट दोनों की बाइक आपस में टकरा गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए पास की एक क्लिनिक में भर्ती किया गया जहां से पशु चिकित्सक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
खबरें और भी हैं...