दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी, मामला दर्ज
कुर्मी टोला में दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी को लेकर गोगरी थाना में मामला दर्ज कराया गया है। गोगरी नगर पंचायत के कुर्मी टोला वार्ड नंबर 14 के पूरण कुमार ने बताया कि उसके ही गांव के विशाल कुमार नशे में धुत होकर उसकी मां ललिता देवी को मोटरसाइकिल से धक्का मार दिया, जिससे उसकी मां जख्मी हो गई। धक्का लगने के बाद वहां काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गया। तब भीड़ में मोटरसाइकिल सवार भागते हुए धमकी देते हुए कहा कि मैं अभी आ रहा हूं तुम लोग को देख लेंगे। बाद में दर्जनभर से अधिक लोगों की संख्या में फायरिंग करते हुए उसके घर प्रवेश कर गया एवं मेरे तथा मेरे लोगों के साथ मारपीट करने लगा हमलावरों ने उसकी मां के गले से चैन छीन लिया। वार्ड पार्षद किरण देवी के साथ पहुंचकर मायाराम मंडल के हाथ से थ्रीनट छीन कर पुलिस को सुपुर्द किया। वहीं विपक्षी शोभा देवी ने गोगरी थाना में आवेदन देकर बताया कि गांव के ही पूरण कुमार लगभग 50 व्यक्तियों के साथ हथियार से लैस होकर उसके कुर्मी टोला स्थित घर पर पहुंचकर उसके साथ धक्का-मुक्की व बदसलूकी करने लगे। वार्ड पार्षद किरण देवी के घर के तरफ से फायरिंग की आवाज आई जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी इस मामले में दोनों तरफ से आवेदन देकर लगभग दो दर्जन व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। गोगरी के थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।