पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है: राघवेंद्र शास्त्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मानसी प्रखंड के सैदपुर में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत अमर कथा ज्ञान महा यज्ञ के अंतिम दिन बुधवार को भाड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

अंतिम दिन के कथा में व्यास गद्दी पर विराजमान पंडित राघवेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि जीत हमेशा सच्चाई की होती है। जब समय पूर्ण हो जाता है तो सच्चाई की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि पांडव समय के साथ महाभारत के युद्ध में विजय प्राप्त किया। क्योंकि वे समय के साथ एवं वासुदेव श्री कृष्ण के मार्गदर्शन का सहारा लेकर चले। वहीं पूर्व के दो दिनों के कथा में कंप चरित्र एवं रासलीला के प्रसंग पर कथा सुनाया गया। जहां कथा वाचक द्वारा होली के दिन होली का भी गाना सुनाया गया। जिसमें भगवान राम,शिवजी एवं वासुदेव कृष्ण के चर्चा करते हुए उनके होली खेलने के अंदाज पर प्रकाश डाला। कथा पश्चात कमेटी के सदस्यों ने कथा वाचक पण्डित राघवेंद्र शास्त्री को विदा किया। कथा वाचक ने भी सैदपुर के तमाम कार्यकर्ता एवं दर्शक श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण रूप से कथा का आयोजन करने एवं सुनने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यकर्ताओं में सरपंच सोगारथ यादव,बिजली यादव,संजय यादव, अनिल यादव,भिविशन यादव,अवधेश मंडल,शशि यादव,बहादूर यादव भगत,पप्पू यादव, लालकुन यादव,बंदेलाल यादव,नितीश कुमार सहित कमेटी में शामिल सभी सदस्यों का भरपूर योगदान रहा। वहीं विदाई समारोह के अवसर पर कार्यकर्ता सहित ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

कथा के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
खबरें और भी हैं...