- Hindi News
- National
- Mansi News Viral Audio Of The Raid Firing In Chakhusaini Surfaced In The Accused
चकहुसैनी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के वायरल ऑडियो में सामने आया आरोपी
चकहुसैनी पंचायत में शुक्रवार को हुई फायरिंग मामले में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है। इसमें घटना में एक तरफ आरोपी मिट्ठू एवं दूसरी तरफ सुसु नाम का लड़के की आवाज है। ऑडियो से पता चलता है कि फायरिंग मिट्ठू ने की थी। ऑडियो में वह बार-बार सुसु का नाम लेकर कह रहा है कि हम उसके घर पर गए थे तो आपलोगों को क्या मतलब था? उधर से सुसु का जबाव था कि इस तरह से फायरिंग नहीं करना था। गोली किसी को भी लग सकती थी। सुसु बता रहा है कि किसी के घर पर फायरिंग करोगे तो कितना भी निम्न क्यों ना हो बर्दाश्त नहीं करेगा। सुसु मिट्ठू का दोस्त बताया जा रहा है, जो दूसरे पक्ष के जतिन का गोतिया है। जतिन व सुसु का घर पास में है। ऑडियो फायरिंग के तुरंत बाद का बताया जा रहा है।
प्राथमिकी में दर्ज नहीं की कांड संख्या
मानसी थाने से बिना कांड संख्या दर्ज किए ही मामले के दो एफआईआर काॅपी वायरल हो गए। चकहुसैनी निवासी सनमुन कुमार व मोरकाही थाना क्षेत्र के रसोंक निवासी नरेश यादव ने शुक्रवार को थाने में आवेदन देकर अरविंद सिंह व उनके दोनों पुत्र सहित आधा दर्जन लोगों पर मारपीट, छिनतई व फायरिंग का आरोप लगाया है। इसके पूर्व सनमुन कुमार ने भी अरविंद सिंह के दोनों पुत्रों के खिलाफ आवेदन दिया था।
जबाव था कि इस तरह से फायरिंग नहीं करना था। गोली किसी को भी लग सकती थी। सुसु बता रहा है कि किसी के घर पर फायरिंग करोगे तो कितना भी निम्न क्यों ना हो बर्दाश्त नहीं करेगा। सुसु मिट्ठू का दोस्त बताया जा रहा है, जो दूसरे पक्ष के जतिन का गोतिया है। जतिन व सुसु का घर पास में है। ऑडियो फायरिंग के तुरंत बाद का बताया जा रहा है।
मानसी थाने से बगैर एफआईआर संख्या दर्ज किए ही कॉपी हुई वायरल।