पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश और तेज हवा से गेहूं की फसल नष्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेलदौर में बारिश व तेज हवाओं के कारण गेहूं की अगेती फसल बिछ गई। शुक्रवार की रात को जिले में कहीं हल्की तो कहीं जमकर बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चली। बारिश होने के कारण जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई वहीं, किसानों को नुकसान हुआ है। किसानों के मुताबिक गेहूं की अगेती फसल जमीन पर बिछ गई जिसके कारण नुकसान की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। किसान गोकुल पासवान, राजेश सिंह, बिनोदी यादव कहना है कि इन दिनों फसल को बारिश की जरूरत तो थी, लेकिन हवा चलने के कारण नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि खासतौर पर गेहूं की अगेती फसल को नुकसान हुआ है। फसल बड़ी हो जाने के कारण गिर गई। कृषि विभाग के अधिकारी वर्षा से क्षति होने की बात नहीं बताई। कहीं-कहीं वर्षा से प्रभावित गेहूं की फसल पूरी तरह से खेतों में पसर गई है। बेलदौर निवासी किसान रामदेव सिंह ने बताया कि उनके खेतों में लगी करीब 1 बीघे गेहूं की फसल जिसमें पूरी तरह से बाली निकल आया था।

गिरी गेहूं की फसल।
खबरें और भी हैं...