पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धान कुटाने के दौरान मशीन पर गिर कर महिला हुई जख्मी, रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खगड़िया | गुरुवार सुबह धान कुटाई के दौरान मशीन पर गिरने से 32 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक डूंगरी पंचायत के वार्ड नंबर 16 नवासी 30 वर्षीय इंदु देवी पति रवीन पासवान दरवाजे पर मशीन में धान कुटाई करा रही थी। अचानक साड़ी का पल्लू हॉलर में लगे बेल्ट से जा फंसा। जिसमें महिला को मशीन ने अपनी ओर खींच लिया। इसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बेलदौर मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा ने पीएचसी पहुंच परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
खबरें और भी हैं...