- Hindi News
- National
- Gogari News Woman Jumped Into Sultanganj Ganga After Estrangement From Her Husband Youth Saved Her Life
पति से अनबन के बाद महिला ने सुल्तानगंज गंगा में लगाई छलांग, युवकों ने बचाई जान
पति से अनबन पर खुदकुशी करने की नीयत से गंगा नदी में छलांग लगाने वाली एक महिला को गंगा घाट पर मौजूद युवकों ने बचा लिया। महिला की पहचान गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी लक्ष्मण पंडित की प|ी अंबिका देवी (53) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ के बाद उसके परिजनों की खबर दी गई। घटना शुक्रवार की सुबह 7 बजे की बताई गई है। दोपहर बाद थाने पर पहुंचे महिला के तीसरे पुत्र भीम कुमार ने पुलिस को लिखित रूप से पहचान देकर अपनी मां को साथ लेकर घर चला गया। जाने से पूर्व बेटे ने बताया कि पेशे से राजमिस्त्री पिता से मां का किसी बात पर विवाद हुआ था। सुबह 5 बजे बगैर किसी को कुछ बताए मां घर से निकल गई। कुछ घंटे बाद गांव के वार्ड सदस्य चंदेश्वरी मंडल ने फोन कर मुझे मां के सुल्तानगंज थाने में होने की जानकारी दी। बेटे ने बताया कि भागलपुर में उसकी एक बहन रहती है। संभवतः मां वहीं जाने के लिए और गंगा नदी के इस पार आई होगी। बेटी के घर न जाकर उसने गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की होगी।