डायन बताकर महिला को बनाया बंधक, की मारपीट
रविवार को एक महिला पर डायन होने का आरोप लगा घर में बंद कर मारपीट की गई और बंधक बना लिया गया। पीड़िता के पुत्र ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। कुर्बन पंचायत के ददरोजा गांव निवासी पंकज कुमार ने दिए आवेदन में बताया है कि गांव के ही उमेश शर्मा व दिनेश शर्मा ने डायन का झूठा आरोप लगाकर उसकी मां मंजू देवी को मारपीट कर घर में बंद कर रखा है। मामले की जानकारी मिलने पर आरोपी से मां को छोड़ देने की गुहार लगाई। लेकिन आरोपी द्वारा उसे ही धमकी दी जाने लगी। उन्होंने थानाध्यक्ष से दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।