बकरी को बांधने कहा तो महिला को किया घायल
खगड़िया | मोरकाही थाना क्षेत्र के उत्तरी माड़र में बकरी को लेकर हुई विवाद में बकरी मालिक ने गांव की महिला की जमकर पिटाई कर दी। घायल महिला का सदर अस्पताल इलाज किया जा रहा है। उत्तरी माड़र निवासी घायल महिला अनोखा देवी के पति सुकन मंडल ने बताया कि पड़ोसी विलास मंडल की बकरी बराबर घर आंगन में घुसकर खाना-पीना में मुंह डालने के साथ रखे अनाज भी खा लेती थी। बार-बार शिकायत करते हुए बकरी को बांधकर रखने को कहा जाता था। पर वे लोग इस बात को नजर अंदाज कर बकरी को बेपरवाह खुला रखता रहा। शुक्रवार को भी बकरी आकर घर में घुसकर खाने के सामग्री को खाने लगी। जब मेरी प|ी की नजर पड़ी तो वह बकरी को भगाते हुए फिर शिकायत की। इसी पर विलास मंडल, उसकी प|ी सुशीला देवी, भाई पप्पू मंडल, भाई की प|ी निशा देवी, पुत्र रजनीश कुमार आदि ने मेरी प|ी को बुरी तरह लाठी-डंडा, लात-घूंसा से पिटाई कर ज़ख्मी कर दिया। जब मुझे घटना की जानकारी मिली तो इसको लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे हैं।